संदेश

सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि

सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष वंशलाल प्रसाद ने की। इस कार्यक्रम में शहीद जनरल बिपिन रावत के अतिरिक्त सभी शहीदों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर राकेश सिंह, मोहम्मद यूसुफ, जवाहर यादव, राम छबीला मंडल, सुरेंद्र राउत, राय चंद्र सिंह, सुरेश मंडल, नीरज प्रियदर्शी, सुनील मंडल, रामविश्वास बैठा, नंदलाल महतो एवं राधेश्याम मंडल समेत कई मौजूद थे। प्रखंड के राजपूत चौक मुजौलिया स्थित किड्स जोन पब्लिक स्कूल में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए जनरल बिपिन रावत समेत अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य नवीन कुमार सिंह, शिक्षक दिनेश राय, गंगा सिंह, दीपक कुमार, कामेन्द्र सिंह, प्रीति कुमारी, मुन्नी कुमारी, रुही सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

नशाखोरी का शिकार हुआ अंदौली गांव का युवक,बेहोशी की हालात में मोहनपुर से बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी स्व हसमत अली का पुत्र मोहम्मद गुलजार मुंबई से रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करते हुए सीतामढ़ी पंहुचा,उन्होंने स्टेशन से बाहर अंदौली आने के लिए सवारी गाड़ी ढूढने लगा,इस दौरान एक बोलोरो चालक ने गुलजार को खुद का मकान परवाहा बता अपने गाड़ी में अन्य लोगो के साथ बैठा लिया,एक लोग को पैसा देने का बात कहते हुए ड्राईवर ने गाड़ी पुपरी की ओर मोड़ दिया,पुपरी पथ में कोल्डड्रिंक में नशा मिला पिला दिया,फिर बेहोशी की हालात में उसके साथ लूटपाट की,गुलजार ने बताया एक लाख रूपये नगद,कीमती जेवर सहित अन्य सामान लुट,मोहनपुर स्थित सडक किनारे फेंक दिया,गुलजार को मेहसौल ओपी ने परिजनों को सौपा है,

मनपौर में बीती रात देखे गए एक दर्जन संदिग्ध लोग

सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - लगातार हो रही डकैती की घटना से लोग दहशत में हैं। इसी बीच रविवार की रात बेला थाना क्षेत्र के मनपौर गांव में लाठी डंडा से लैस एक दर्जन संदिग्ध लोग देखे गए। शोर मचाने पर सभी भाग खड़े हुए। इसी बीच ग्रामीणों के सहयोग से चौकीदार ने एक अन्य संदिग्ध को पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक गांव के सुनील कुमार की लड़की की शादी 9 दिसंबर को है। रविवार की रात करीब 11:40 बजे गांव की महिलाएं पारंपरिक गीत गाकर सुनील के घर से लौट रही थी। इसी दौरान घर के पिछवाड़े लाठी डंडा से लैस करीब एक दर्जन लोग दिखे। आशंका होने पर महिलाओं ने शोर मचाया। जिसके बाद सभी भाग निकले। इसी क्रम में घर के सामने एक अन्य संदिग्ध को देखा गया। वह खुद को सुनील का साला बता रहा था। शंका होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मारपीट में तीन घायल, प्राथमिकी दर्ज

सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - बेला थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आया उसकी पुत्री, भाई एवं पिता को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया गया। मामले को लेकर पीड़िता रोशन खातून ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही जुमैदा खातून, इरशाद अंसारी, सनाउल्लाह, अताबुल, मन्नान, मुस्तफा आदि को नामजद किया है। उधर बेला थाना क्षेत्र के ही मच्छपकौनी गांव निवासी रामजीनिश साह ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें विजय पंडित एवं अजय पंडित को नामजद किया है। बताया है कि अभियुक्तों ने उसको जान मारने की नीयत से मफलर से गला दबाया। इतना ही नहीं जेब से ₹22000 तथा गले से सोने का चेन छीन लिया।

बाल समिति ने मनाई डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि ,उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

सीतामढ़ी:- सोमवार को जिला के परिहार प्रखंड के दूबे टोल गांव में बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से गठित बाल समिति के बच्चों ने समाजसेवी चंदन मांझी के अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की  पुण्यतिथि मनाई ,इस दौरान उनके कृतित्व-व्यक्तित्व के बखान के  साथ ही उनके पदचिह्नों का अनुसरण और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का साथ ही अपने गांव से भेद-भाव, बाल विवाह , बाल श्रम, जैसी कुरीतियों को  समाप्त करने हेतु जन -जन को जागरूक करने एवं समाज के अंतिम पंक्ति मे खड़े बच्चों को उनका हक दिलवा कर शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

जदयू ने बाबा साहब की पुण्यतिथि परिनिर्वाण दिवस के रुप में मनाया

सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि को परिनिर्वाण दिवस के रुप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष वंश लाल प्रसाद ने की। कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। वहीं उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर राकेश सिंह, जवाहर लाल यादव, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद आलमगीर, सुरेंद्र राउत, राम छबीला मंडल, सुरेश मंडल, राम विश्वास बैठा, बिकाऊ बैठा एवं सोनेलाल राय समेत कई लोग मौजूद थे।

ग्रामीण हो या पुलिस कानून तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री जमा खान ने कहा कि ग्रामीण हो या पुलिस कानून तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। किसी के साथ पक्षपात पूर्ण रवैया उचित नहीं। न्याय पाने का अधिकार सबको है। सरकार न्याय के साथ विकास के अपने फैसले पर अडिग है। प्रभारी मंत्री प्रखंड के कन्हमां एवं गोरहारी में लोगों से यह बात कही। बता दें कि 29 नवंबर को मतदान के दौरान बेला थाना क्षेत्र के कन्हमां एवं परिहार थाना के क्षेत्र के गोरहारी में बवाल हो गया था। ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस पब्लिक के बीच झड़प हो गई थी। जिसके बाद मामला फिर शांत हो गया था। लेकिन पुलिस ने सोची समझी साजिश के तहत देर रात गांव में घुसकर करीब दर्जन भर से अधिक घरों में लूटपाट की। सामान नष्ट कर दिए। इतना ही नहीं महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस के भय से कई गांव वाले गांव छोड़कर फरार हैं। ग्रामीणों की सुनने के बाद प्रभारी मंत्री जमा खान ने भरोसा देते हुए कहा कि गांव के 5 सदस्यों को साथ लेकर डीएम एवं एसपी से वार्ता करेंगे। इतना...