ग्रामीण हो या पुलिस कानून तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री जमा खान ने कहा कि ग्रामीण हो या पुलिस कानून तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। किसी के साथ पक्षपात पूर्ण रवैया उचित नहीं। न्याय पाने का अधिकार सबको है। सरकार न्याय के साथ विकास के अपने फैसले पर अडिग है। प्रभारी मंत्री प्रखंड के कन्हमां एवं गोरहारी में लोगों से यह बात कही। बता दें कि 29 नवंबर को मतदान के दौरान बेला थाना क्षेत्र के कन्हमां एवं परिहार थाना के क्षेत्र के गोरहारी में बवाल हो गया था। ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस पब्लिक के बीच झड़प हो गई थी। जिसके बाद मामला फिर शांत हो गया था। लेकिन पुलिस ने सोची समझी साजिश के तहत देर रात गांव में घुसकर करीब दर्जन भर से अधिक घरों में लूटपाट की। सामान नष्ट कर दिए। इतना ही नहीं महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस के भय से कई गांव वाले गांव छोड़कर फरार हैं। ग्रामीणों की सुनने के बाद प्रभारी मंत्री जमा खान ने भरोसा देते हुए कहा कि गांव के 5 सदस्यों को साथ लेकर डीएम एवं एसपी से वार्ता करेंगे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री को भी मामले से अवगत कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारतीय संविधान दिवस पर विशेष लेख परिचय

2 साल के मासूम को बंदूक की नोक पर कर ले की लूटपाट

बेटी के जेवर भी लूट ले गए डकैत