2 साल के मासूम को बंदूक की नोक पर कर ले की लूटपाट

परिहार सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - बेला थाना क्षेत्र के मुजौलिया गांव में बुधवार की रात हुई डकैती की घटना में अपराधियों ने संवेदनहीनता की सीमा लांघ दी। डकैतों ने दीवार फांद कर आंगन में प्रवेश किया। एक कमरे में गृहस्वामी वेदानंद साह के छोटे पुत्र अमन, पत्नी मुन्नी देवी, पुत्री गुड़िया एवं 2 साल का नाती दिव्यांश सोया था। अपराधी उस घर के दरवाजे कुल्हाड़ी से तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। फिर 2 साल के मासूम दिव्यांश को बंदूक की नोक पर लेकर गोली मारने की धमकी दी। अपराधियों ने चेतावनी दी कि अगर किसी ने शोर मचाया या फिर जेवर एवं कैश देने में आनाकानी की तो बच्चे को गोली मार देंगे। विवश स्वजनों ने चुपचाप आभूषण, रुपए व मोबाइल डकैतों के हवाले कर दिए। डकैतों ने बारी-बारी चार घरों में लूटपाट की। बाद में बाहर खड़े अपराधियों के साथी ने आकर कहा कि चलो भागो चौकीदार हमें रोकने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद सभी पश्चिम दिशा की ओर भाग निकले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव में सभी आरक्षित पदों में होगा बदलाव

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के राजद प्रत्याशी गोपी किशन पर विशेष रिपोर्ट

दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव! जानें पंचायती राज मंत्री ने क्या कहा