5 साल में मुजौलिया में डकैती की तीसरी बड़ी वारदात
परिहार सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - बुधवार की रात बेला थाना क्षेत्र के मुजौलिया बाजार में हथियारबंद अपराधियों ने वेदानंद साह के घर में धावा बोलकर करीब 18 लाख की संपत्ति लूट ली। बताना आवश्यक है कि 5 साल में केवल मुजौलिया में डाकेजनी की यह तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पूर्व मुजौलिया के ही रैन टोला में 18 नवंबर 2020 की रात सशस्त्र डकैतों ने पोल्ट्री व्यवसायी शाहिद अंसारी के घर धावा बोलकर करीब 10 लाख की संपत्ति लूट ली थी। 10 दिसंबर 2016 की रात मुजौलिया गांव निवासी प्रतिष्ठित चिकित्सक योगेंद्र प्रसाद के घर धावा बोलकर अपराधियों ने लाखों की संपत्ति लूट ली थी। इस दौरान अपराधियों ने दो अन्य घरों को भी निशाना बनाया था। तब डकैतों ने चिकित्सक के अलावा वेदानंद साह के छोटे भाई सुशील कुमार एवं एक अन्य के घर में लूटपाट की थी। लगातार हो रही डकैती की घटना से लोग दहशत में है एवं गांव में पुलिस पिकेट की मांग कर रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें