कन्हमां पहुंचकर लोगों से मिले, शम्स शाहनवाज कानूनी मदद का दिलाया भरोसा

सीतामढ़ी  (संजय कुमार सिंह) - प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को परिहार के कन्हमां गांव पहुंचा। यहां लोगों से मिलकर शम्स ने पूरी घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष बताया कि वोटिंग के दौरान पुलिस ने पहले तो जबरन दौड़ा-दौड़ा कर आमलोगों को पीटा। और फिर उल्टे मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसमें 60 लोगों को नामजद और 200 से 500 अज्ञात को आरोपित किया गया है। 

बीते 29 नवंबर की रात करीब एक बजे सात-आठ गाड़ियों में भरकर पुलिस गांव में घुसी और दर्जनों बेकसूर लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद से पूरा गांव खाली हो गया है। लोग डर से गांव छोड़ कर भाग गए हैं। सभी को इंसाफ दिलाने का भरोसा देते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि बेकसूरों पर पुलिसिया कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित परिवारों को बिहार लीगल नेटवर्क की मदद से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शम्स ने ग्रामीणों से बगैर किसी डर के अपने घरों में रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि गृह सचिव चैतन्य प्रसाद ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बेकसूरों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। 

बिहार लीगल नेटवर्क के लीगल फेल्लो वरिष्ठ अधिवक्ता सेराज अहमद ने कहा कि कानून की मदद से पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार नील, मुश्ताक़ सरवर, जमशेद रूहुल्लाह अधिवक्ता, मो.नौशाद और मनीष तिवारी शामिल थे। बताया गया कि प्रतिनिधिमंडल पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट तैयार कर कांग्रेस नेतृत्व के अलावा बिहार के महामहिम राज्यपाल महोदय और गृह सचिव को सौंपेगा।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव में सभी आरक्षित पदों में होगा बदलाव

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के राजद प्रत्याशी गोपी किशन पर विशेष रिपोर्ट

दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव! जानें पंचायती राज मंत्री ने क्या कहा