बथुआरा पंचायत के सरपंच हार कर फिर जीत गए
परिहार सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - बथुआरा पंचायत से सरपंच पद पर रामप्रवेश राम विजयी घोषित हुए हैं। रामप्रवेश को कुल 1369 वोट पड़े। रामप्रवेश ने निवर्तमान सरपंच रामपुकार राम को 35 मतों के अंतर से हराया। बुधवार को मतगणना के दौरान इनके साथ अजीबोगरीब वाकया हुआ। दरअसल मतगणना के दौरान केंद्र के अंदर रामप्रवेश को किसी प्रकार लगा कि वे चुनाव हार गए हैं। इसके बाद रामप्रवेश निराश होकर मतगणना केंद्र से निकले और करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय कर गांव आ गए। यह सभी समर्थकों एवं ग्रामीणों को बताया कि वह चुनाव हार गए हैं। इसी बीच मतगणना केंद्र से इनके मोबाइल पर कॉल आया कि वे चुनाव जीत गए हैं। पहले तो इन्हें लगा कि कोई इनसे मजाक कर रहा है। लेकिन सामने वाले को गंभीर देख यह वापस मतगणना केंद्र पहुंचे। देर रात उनको जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। गुरुवार को सुबह रामप्रवेश गांव लौटे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें