बेटी के जेवर भी लूट ले गए डकैत

परिहार सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - बुधवार की रात बेला थाना क्षेत्र के मुजौलिया गांव में हुई डकैती की घटना में डकैतों ने व्यवसायी वेदानंद साह को तो लूटा ही, चंद दिनों के लिए मायके आई उनकी पुत्री गुड़िया कुमारी के भी सारे जेवर लूट लिए। करीब 15 दिन पूर्व ही गुड़िया ससुराल से मायके आई थी। अपने माता-पिता एवं भाइयों के साथ समय बिता कर वह बेहद खुश थी। लेकिन उससे कहां पता था कि अचानक डकैत आकर उसकी खुशियां छीन लेंगे। अपने जेवर जाने का तो उसे दुख है ही, माता-पिता के लाखों के नुकसान देखकर वह बेहद चिंतित व परेशान है। कल तक जहां उसका घर हंसी ठिठोली से गुलजार था, आज उस घर में मायूसी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव में सभी आरक्षित पदों में होगा बदलाव

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के राजद प्रत्याशी गोपी किशन पर विशेष रिपोर्ट

दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव! जानें पंचायती राज मंत्री ने क्या कहा