चुनावी रंजिश की शिकार हुई दो महिलाएं, वोट नहीं देने के आरोप में मारपीट एवं दुष्कर्म का प्रयास
सीतामढ़ी(संजय कुमार सिंह) - मतदान समाप्त होने के साथ ही चुनावी रंजिश के मामले सामने आने लगे हैं। प्रखंड के जगदर पंचायत में वोट नहीं देने के आरोप में दो महिलाओं के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। मामले को लेकर दोनों पीड़िता ने परिहार थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहली प्राथमिकी में महिला ने निवर्तमान मुखिया पति मोहम्मद फैज अहमद उर्फ तमन्ने, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद उजाले, मोहम्मद उबेद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद मंसूर, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अनवारुल, मोहम्मद गुफरान एवं मोहम्मद मुबारक को नामजद किया है।
आरोप है कि अभियुक्तों ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया विरोध करने पर मारपीट की वहीं 5000 रुपये छीनकर भाग निकले। दूसरी प्राथमिकी में मोहम्मद मसलेउद्दीन, ज्ञासुद्दीन, मोहम्मद हारिश, मोहम्मद अफाक, मोहम्मद हन्नान एवं मोहम्मद फिरोज को आरोपित किया है। उधर मानिकपुर मुसहरनियां पंचायत के एक हारे हुए प्रत्याशी द्वारा सरकारी चापाकल का हैंडल खोल देने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने बताया है कि चुनाव का रंजिश निकालने के लिए ऐसा किया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें