सिरसिया में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार

परिहार सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया बाजार में शनिवार की रात चोरी करते एक चोर को चौकीदार ने रंगे हाथ पकड़ कर लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसकी बाइक भी जप्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के महोत्तरी जिला अंतर्गत जलेश्वर थाना के सांढ़ा गांव निवासी सूरज कुमार झा के रूप में हुई है। वह सिरसिया बाजार स्थित आलू की दुकान में चोरी कर रहा था। मामले को लेकर आलू दुकानदार रमन कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में बताया है कि सूरज आलू की दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहा था। इसी दौरान गांव में प्रतिनियुक्त चौकीदार ने उसे दबोच लिया। उसके पास से चूड़ी के 4400 रुपये भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारतीय संविधान दिवस पर विशेष लेख परिचय

2 साल के मासूम को बंदूक की नोक पर कर ले की लूटपाट

बेटी के जेवर भी लूट ले गए डकैत