नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एसपी ने की बैठक

परिहार सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - बेला थाना परिसर में शनिवार को अपराहन एसपी हर किशोर राय ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक में एसपी ने सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही डकैती एवं गृहभेदन की घटना पर चिंता जताते हुए इस पर अंकुश लगाने को लेकर विचार विमर्श किया। इन घटनाओं पर विराम लगाने के लिए उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे। एसपी ने कहा कि पुलिस की ओर से सभी गांव में ग्राम रक्षा दल का गठन किया जाएगा। एसपी ने कहा कि घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए आम नागरिकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम होगी। उन्होंने सभी लोगों से इसको लेकर सहयोग की अपील की। मौके पर शाह मोहम्मद अंसारी, भूषण कुमार एवं सरिता यादव समेत कई अन्य मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारतीय संविधान दिवस पर विशेष लेख परिचय

2 साल के मासूम को बंदूक की नोक पर कर ले की लूटपाट

बेटी के जेवर भी लूट ले गए डकैत