गोरहारी कांड के मुख्य आरोपी की रिकॉर्ड मतों से जीत
परिहार सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - पंचायत चुनाव में गोरहारी कांड के मुख्य आरोपी व निवर्तमान पंचायत समिति मोहम्मद रफी हैदर ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। बदलाव की बयार में हैदर अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। हैदर को कुल 1983 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभात कुमार झा को मात्र 716 वोट से संतोष करना पड़ा। रफी हैदर ने प्रभात को 1267 मतों के अंतर से हराया। कुल 39 पंचायत समिति सदस्यों में जीत का यह सबसे बड़ा अंतर है। बता दें कि चुनाव के दिन 29 नवंबर को गौरहारी के बूथ संख्या 351 पर असामाजिक तत्वों ने जमकर उपद्रव मचाया था। जिसमें कई पुलिसकर्मी व मतदान कर्मी घायल हो गए थे। मामले को लेकर पीठासीन पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दर्जनों लोगों को नामजद किया है। वहीं सैकड़ों अज्ञात को आरोपित किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें