फरार कैदी मामले में चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

परिहार सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - बेला थाना के हाजत में बंद फरार कैदी के मामले में चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कन्हमां गांव निवासी मोहम्मद असगर अली को नामजद किया गया है। बताया है कि चौकीदार जमशैद अंसारी, राम पुनीत राय एवं रासबिहारी राय के साथ हाजत की सुरक्षा में तैनात था। सुबह के 4:00 बजे हाजत में बंद असगर अली को चौकीदारों ने शौच के लिए बाहर निकाला। इसी बीच असगर तीनों चौकीदारों को धक्का देकर फरार हो गया। तीनों चौकीदार ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, परंतु वह नहीं मिला। बता दें कि पंचायत चुनाव के दिन सोमवार को कन्हमां गांव स्थित बूथ के समीप विवाद हो गया था। उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव में डीएसपी हेड क्वार्टर के बहन के कांच टूट गए थे। इसी मामले में असगर समय अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव में सभी आरक्षित पदों में होगा बदलाव

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के राजद प्रत्याशी गोपी किशन पर विशेष रिपोर्ट

दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव! जानें पंचायती राज मंत्री ने क्या कहा