चौकीदार को आते देख शराब फेंक भागे तस्कर

परिहार सीतामढ़ी संवाद सहयोगी - चौकीदार को पीछा करते देख तस्कर बोरा में भरा शराब फेंक कर फरार हो गए। यह घटना थाना क्षेत्र के बारा मोड़ के समीप की है। बाद में चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोल कर जांच की। उसमें 90 बोतल नेपाली शराब पाया गया। जिसे बाद में पुलिस ने जप्त कर लिया। मामले को लेकर सअनि अरुण कुमार सिंह के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव में सभी आरक्षित पदों में होगा बदलाव

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के राजद प्रत्याशी गोपी किशन पर विशेष रिपोर्ट

दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव! जानें पंचायती राज मंत्री ने क्या कहा